spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में देसी कट्टों के साथ युवक काबू:दो अवैध हथियार व दो कारतूस बरामद, बड़ी वारदात की फिराक में था आरोपी




शहर में हाल के दिनों में हुए जघन्य अपराधों के बाद नाकाबंदी के दौरान पुलिस एक युवक को काबू किया है। सेक्टर-11 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी सेक्टर-24 की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-25 की गैस एजेंसी के पास से एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जिसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। युवक की उम्र करीब साढ़े 18 साल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में था नाकाबंदी देख भागने की फिराक में था आरोपी एसएसपी (SSP) कंवरदीप कौर ने बताया कि शहर में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए स्पेशल पेट्रोलिंग टीमें तैनात की गई हैं। इसी कड़ी में एसडीपीओ (सेंट्रल) दलबीर सिंह और थाना प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर की देखरेख में चौकी इंचार्ज एसआई नीरज कुमार की टीम गश्त पर थी। जब एएसआई अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सेक्टर-25 गैस एजेंसी कट के पास पहुंची, तो वहां एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखा। पुलिस की गाड़ी देख उसने रास्ता बदलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया। तलाशी ली तो निकले 2 कट्टे और कारतूस पकड़े गए युवक की पहचान कृष उर्फ काका ( उम्र 18.5 साल), निवासी मकान नंबर 1000, सेक्टर-25, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो काका के पास से 2 अवैध देसी कट्टे, 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। जब पुलिस ने उससे इन हथियारों का लाइसेंस या परमिट मांगा, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। किसी गैंग का सदस्य तो नही जांच जारी पुलिस ने आरोपी परथाना सेक्टर-11 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि इतनी कम उम्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा आरोपी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ये हथियार कहां से लाया था और उसका अगला टारगेट कौन था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles