spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पटियाला लाठीचार्ज में घायल लाइनमैनों से मिले भाजपा नेता:करुण कौड़ा ने अस्पताल में हालचाल जाना, हर संभव मदद का आश्वासन




पंजाब के पटियाला में पावरकॉम मुख्यालय के बाहर हुए पुलिस लाठीचार्ज में घायल बेरोजगार अप्रेंटिस लाइनमैनों का हालचाल जानने के लिए भाजपा नेता करुण कौड़ा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवाओं से मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान करुण कौड़ा ने घायल युवाओं को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि जब तक वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक उनके खाने-पीने और फल-फ्रूट की पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में इन युवाओं की हर संभव मदद की जाएगी और उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करने दिया जाएगा। अस्पताल परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए करुण कौड़ा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सूबे के युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे करके सत्ता हासिल की थी, लेकिन आज हकीकत यह है कि अपने हक के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर बेरहमी से लाठियां बरसाई जा रही हैं। भाजपा नेता ने साफ शब्दों में कहा कि बेरोजगार अप्रेंटिस लाइनमैनों के साथ हुए इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि भाजपा हाईकमान के ध्यान में ला दिया गया है। पार्टी इन युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी। करुण कौड़ा ने कहा कि भाजपा बेरोजगार युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व युवाओं की जायज मांगों के समाधान के लिए लगातार अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles