spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में शराब ठेके पर सीएम फ्लाइंग टीम की रेड:33 पेटी अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर जब्त, अवैध रुप से किया जा रहा था संचालन




सिरसा जिले के डबवाली खंड के फुल्लो गांव में एक अवैध शराब ठेके पर सीएम फ्लाइंग, सीआईडी और आबकारी एवं कराधान विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में ठेके से करीब 33 पेटी अंग्रेजी शराब, देसी शराब और विभिन्न ब्रांड की बीयर बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम को पिछले कुछ समय से फुल्लो गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए, सीएम फ्लाइंग के एसआई राजेश कुमार, आबकारी विभाग सिरसा के अधिकारी कमलदीप सिंह और सीआईडी डबवाली के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई। ठेके के अंदर मिला शराब-बीयर का स्टॉक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो ठेके के भीतर बड़ी मात्रा में शराब और बीयर का स्टॉक मिला। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद एक व्यक्ति की उपस्थिति में ठेके में रखी सभी शराब की बोतलों और बीयर के कैन की गिनती करवाई। जांच के दौरान कुल 33 पेटी अंग्रेजी शराब, देसी शराब और विभिन्न ब्रांड की बीयर बरामद हुई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अधिकारियों ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी और दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की। बरामद शराब को कब्जे में लेने के बाद, विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर पकड़ी गई शराब और संबंधित रिकॉर्ड सदर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। शराब के स्टॉक से जुड़े दस्तावेजों की जांच सूत्रों के अनुसार, संबंधित ठेके के संचालन और शराब के स्टॉक से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब का यह स्टॉक किस आधार पर रखा गया था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने केस दर्ज किया सदर थाना पुलिस ने विभाग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। आबकारी विभाग और सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण के खिलाफ भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles