spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

होशियारपुर में ट्रैक्टर की तवियों से कुचलकर बच्चे की मौत:झूला झूलने की जिद में हुआ हादसा, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया




होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर स्थित मेहटियाना में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर की तवियों की चपेट में आने से 11 वर्षीय छोटू कुमार की मौत हो गई। मृतक छोटू कुमार पुत्र धर्मेंद्र एक प्रवासी परिवार से था। यह घटना उस समय हुई जब गांव का जोगिंदर यादव अपने ट्रैक्टर पर खेतों में काम करने जा रहा था। रास्ते में खेल रहे छोटू कुमार ने जोगिंदर यादव से ट्रैक्टर पर झूला देने की जिद की। ट्रैक्टर के पीछे उस समय तवियां लगी हुई थीं। जोगिंदर यादव ने छोटू की जिद मान ली और उसे ट्रैक्टर पर बिठाकर अपने साथ खेतों में ले गया। काम करते समय अचानक लगे एक झटके से छोटू कुमार का संतुलन बिगड़ गया। वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे लगी तवियों की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे की मौके पर मौत हादसे में छोटू कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मेहटियाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर में रखवाया गया। पुलिस ने छोटू के पिता धर्मेंद्र के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की और शव परिजनों को सौंप दिया। ट्रैक्टर चालक जोगिंदर यादव ने बताया कि उसने छोटू को ट्रैक्टर पर बैठने से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles