spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समालखा में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर, चचेरा भाई घायल, स्टेशन से गांव लौट रहे थे




पानीपत जिले में समालखा के जीटी रोड पर मन्नत ढाबे के पास एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र महतो निवासी चकमका, पूर्णिया, बिहार ने बताया कि वह गन्नौर की एक निजी कंपनी में काम करता है। 2 जून की सुबह करीब चार बजे वह अपने चचेरे भाई मिथिलेश को पानीपत में बठिंडा जाने वाली ट्रेन पकड़वाने आया था। ट्रेन छूट जाने के बाद वे दोनों बाइक से गन्नौर लौट रहे थे। कमर के ऊपर से गुजरा कैंटर का पहिया दिल्ली सर्विस रोड पर हल्दाना बॉर्डर के पास मन्नत ढाबे के नजदीक पीछे से आ रहे एक कैंटर ड्राइवर ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सत्येंद्र डिवाइडर की ओर गिर गया, जबकि मिथिलेश सड़क पर जा गिरा। कैंटर का पहिया मिथिलेश की कमर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्येंद्र को भी हाथ, पैर और घुटनों में चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल मिथिलेश को पहले गन्नौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई, खानपुर रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर उपचार के दौरान मिथिलेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles