spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में युवक की मौत का मामला गरमाया:परिवार का आरोप-काम से लौटते समय की हत्या; SSP बोले-आरोपियों की तलाश जारी




पठानकोट के हल्का भोआ के गांव समराला में 21 वर्षीय युवक गुरबाज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला गरमा गया है। परिवार ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द न्याय की मांग की है। मृतक के दोस्त जतिंदर ने बताया कि वह और गुरबाज काम से घर लौट रहे थे। राजपुरा के गुरुघर के पास जतिंदर पानी पीने के लिए ट्रैक्टर से नीचे उतरा। जब वह वापस आया, तो उसने गुरबाज को जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देखा। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरबाज की माता मनप्रीत कौर ने कहा कि उनके बेटे की मौत को 24 घंटे से अधिक हो गए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि काम से लौटते समय उनके बेटे की हत्या की गई है। मनप्रीत कौर ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की ताई सर्वजीत कौर के अनुसार, कुछ युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरबाज को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की गई और गुरुद्वारा साहिब के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया। सर्वजीत कौर ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो परिवार और ग्रामीण सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस पूरे मामले में एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों की तलाश में रेड कर रही पुलिस एसएसपी ने आरोपियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे भागने की बजाय पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर प्रशासन की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles