spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में दोहरा कत्लकांड सुलझा:हत्यारे को पुलिस ने किया काबू,कर्जा चढ़ा होने के कारण की हत्या,जल्द पुलिस करेगी खुलासा




लुधियाना पुलिस ने शिमलापुरी इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्यारे को काबू कर लिया है। सूत्रों मुताबिक पुलिस ने जिस व्यक्ति को दबोचा है उससे कड़ी पूछताछ चल रही है। पुलिस आज हत्याकांड को लेकर खुलासा कर सकती है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि हत्यारे ने काफी लोगों का कर्जा देना था जिस कारण उसने पैसों के लालच में इस डबल मर्डर को अंजाम दिया। हत्यारे मृतक दंपती का पहचान वाला है। इस केस को हल करने के लिए पुलिस को हयूमन इंटेलिजेंस और सीसीटीवी की काफी मदद मिली जिसके बाद पुलिस हत्यारे तक पहुंच सकी। क्या था दोहरा हत्याकंड मृतक दंपती की लाश बेड के पास पड़ी थी और सिर से खून बह रहा था। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह 10.40 बजे इनकी बेटी का फोन आया कि वो फोन नहीं उठा रहे हैं। घर जाकर देखो। उन्होंने कहा कि हम यहां देखने आए। मेरे साथ मेरे साले का बेटा था। गेट अंदर से बंद था। अंदर कमरे का दरवाजा भी बंद था। एक्टिवा व कार खड़ी थी। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। उनकी हत्या की गई है। दरवाजे पर अंदर से हल्की सी कुंडी लगी थी और बदबू आ रही थी। जैसे ही धक्का मारा तो दरवाजा खुल गया। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर (73) के नाम से हुई, जो शिमलापुरी इलाके के जनता नगर स्थित मकान में रहते थे। उनकी एक पंखे बनाने की फैक्ट्री भी थी, जो अब बंद हो चुकी। मोहल्ले के लोगों ने बताया था कि कुलदीप सिंह और हरमीत कौर को दो दिन पहले तक गली में सामान्य रूप से घूमते-फिरते देखा गया था। उस समय तक सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक था। शुक्रवार और शनिवार को जब दोनों में से कोई भी घर से बाहर नहीं निकला और न ही गली में दिखाई दिया, तो लोगों को लगा कि वे घर के भीतर ही होंगे। लेकिन दोपहर को बदबू फैलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। बेटियां विदेश में रहती हैं, बेटे की मौत हो चुकी मृतक के रिश्तेदार बब्बल ने कहा कि दोनों 55 साल से शिमलापुरी इलाके में रह रहे थे। इनकी पांच लड़कियां हैं, इसमें से दो कनाडा में रहती हैं। एक अमेरिका और एक इंग्लैंड में रहती है। जबकि एक लड़की गाजियाबाद में रहती है। एक लड़का था, जिसकी 2006 में मौत हो चुकी थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles