![]()
यमुनानगर के सढौरा स्थित खेल स्टेडियम की दीवारों पर स्लोगन लिखने के बाद भुगतान नहीं मिलने से परेशान एक पेंटर ने विरोध जताने का अनोखा तरीका अपनाया। पेंटर ने उन्हीं दीवारों पर पेंट से लिख दिया कि उसे अब तक उसके काम की एक रुपये की भी पेमेंट नहीं मिली है। इतना ही नहीं, उसने उस ठेकेदार का नाम और मोबाइल नंबर भी दीवार पर लिख दिया, जिसके माध्यम से उसे यह काम मिला था। इसके बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया। पीड़ित का कहना है कि साढ़े 97 हजार रुपए की पेमेंट है पेंडिंग पीड़ित पेंटर राजेंद्र ने बताया कि 12 मार्च को ठेकेदार अजय हुड्डा ने उसे फोन कर नगर पालिका सढौरा के तहत स्टेडियम और अन्य स्थानों की दीवारों पर स्लोगन लिखने का काम दिया था। 15 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से काम तय हुआ था। पेंट, लेबर और अन्य खर्च उसकी तरफ से किए गए थे। राजेंद्र के अनुसार उसने 14 मार्च से 21 मार्च तक लगातार काम किया और करीब 6,500 वर्ग फुट क्षेत्र में स्लोगन लिखे। इस काम की कुल राशि लगभग 97,500 रुपये बनती है। काम के दौरान वह दीवारों की फोटो खींचकर ठेकेदार को भेजता रहा और इसके लिए उसने 6 से 7 मजदूर भी लगाए हुए थे। नगर पालिका अधिकारी बोले- ठेकेदार ही करेगा भुगतान पेंटर का आरोप है कि काम पूरा होने के बाद से वह लगातार अपनी पेमेंट की मांग कर रहा है, लेकिन उसे केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। कई बार फोन करने और मिलने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। उसने नगर पालिका अधिकारियों से भी संपर्क किया, लेकिन वहां से उसे यह कहकर वापस भेज दिया गया कि भुगतान की जिम्मेदारी ठेकेदार की है क्योंकि काम का ठेका उसी को दिया गया था। राजेंद्र ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उसका आरोप है कि जब उसने भुगतान की मांग तेज की तो ठेकेदार द्वारा उसे दीवारों पर लिखी शिकायत मिटाने के लिए दबाव बनाया गया और केस कराने की धमकी भी दी गई। यहां तक कहा गया कि यदि उसने लिखी हुई बात नहीं हटाई तो उसे भुगतान भी नहीं किया जाएगा। ठेकेदार ने फिस ने दिया भुगतान का आश्वसान राजेंद्र का कहना है कि पहले भी उसने अपना विरोध दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ लोगों ने उसे समझाकर रोक दिया था। अब जब कई महीनों बाद भी भुगतान नहीं मिला तो मजबूर होकर उसने अपनी बात सीधे दीवारों पर लिख दी, ताकि उसकी समस्या लोगों और अधिकारियों तक पहुंच सके। उधर, ठेकेदार अजय हुड्डा ने पेंटर को जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया है। राजेंद्र के अनुसार हाल ही में हुई बातचीत में भी उसे एक दो दिनों भुगतान करने का भरोसा दिया गया है। राजेंद्रा ने कहा कि यदि अभी भी उसका भुगतान नहीं होता तो वह विरोध और दूसरा तरीका जमाएगा।
Source link
यमुनानगर में पेंटर ने दीवारों पर लिखी अपनी पीड़ा:बोला- काम करने का ₹1 भी नहीं मिला, ठेकेदार पर भुगतान न करने का आरोप







