spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में युवक से 4.11 लाख की साइबर ठगी:व्हाट्सएप ग्रुप में टास्क पूरा कर कमाई का दिया लालच; भरोसा जीत रकम ट्रांसफर करवाई




करनाल में ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से लाखों रुपए ठग लिए। ठगों ने पहले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर छोटे टास्क दिए और भरोसा बनाया, फिर अलग-अलग खातों में पैसे डलवाकर बड़ी रकम हड़प ली। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनाल निवासी अनुभव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मई को उसे अज्ञात नंबर से “डेली प्रॉफिट मेकर्स” नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के एडमिन की प्रोफाइल फोटो पर नायका कंपनी का लोगो लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि नायका के प्रोडक्ट से जुड़े टास्क पूरे करने पर प्रति टास्क 200 रुपए मिलेंगे। डेमो टास्क से बनाया भरोसा अनुभव ने 22 मई को डेमो टास्क पूरा कर संबंधित नंबर पर स्क्रीनशॉट भेजा। इसके बाद उसे टेलीग्राम आईडी @team_Aditi12 पर नाम, बैंक खाता, आईएफएससी और यूपीआई आईडी भेजने के लिए कहा गया। 24 मई से ठगी का सिलसिला शुरू हुआ। एक दिन में कई ट्रांजेक्शन कराए ठगों के कहने पर अनुभव ने अलग-अलग यूपीआई और बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए। उसने 1000 रुपए, 3 हजार रुपए, 2 हजार रुपए, 3 हजार रुपए, 16,800 रुपए और 49,800 रुपए भेजे। इसके बाद 50,000 रुपए रवि कुमार के एसबीआई खाते में, 10 हजार रुपए, 10 हजार रुपए और 50 हजार रुपए मिशाल अशरफ के खाते में ट्रांसफर किए गए। अगले दिन भी जारी रही ठगी 25 मई को भी आरोपी नहीं रुके। अनुभव ने 50 हजार रुपए हीयानिमेशन के आईसीआईसीआई खाते, 40,000 रुपए रज्जाक अली के इंडसइंड बैंक खाते, 25,760 रुपए इस्लाम के खाते में, 50 हजार रुपए अजय कुमार के पंजाब एंड सिंध बैंक खाते और 50 हजार रुपए गायनी पुजारी के एनएसडीएल खाते में ट्रांसफर किए। स्कोर के नाम पर मांगे और पैसे इतनी रकम लेने के बाद ठगों ने ‘स्कोर 85’ बताकर 1,25,000 रुपए और जमा कराने की मांग की। इस पर अनुभव को शक हुआ और उसने पैसे देने बंद कर दिए। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई और साइबर क्राइम की वेबसाइट पर भी रिपोर्ट दी। उसके साथ कुल 4,11,360 रुपए की ठगी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच मामले में साइबर थाना करनाल में 30 मई को मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी मुकेश के अनुसार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जिन खातों में पैसे गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन कमाई के झांसे में आकर किसी भी अनजान प्लेटफॉर्म पर पैसा ट्रांसफर न करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles