spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में महिला वकील की संदिग्ध मौत:पति पर हत्या का आरोप, शव फंदे से लटका मिला




मोहाली के खरड़ क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला वकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या करने का सीधा आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से ही आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। हाईकोर्ट के वकील हैं पति, 2015 में हुई थी शादी मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 40 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील थीं। राजपुरा के रहने वाले उनके 60 वर्षीय पिता अजमेर सिंह ने पुलिस को बताया कि नेहा की शादी 4 दिसंबर 2015 को रूपनगर के अगमपुर निवासी अमित राणा से हुई थी। अमित राणा भी पेशे से वकील हैं और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। दंपति अपने 8 साल के बेटे वेहान राणा के साथ खरड़ के ‘दीप होम्स’ सोसाइटी में रह रहा था। शराब पीकर मारपीट करने का आरोप पिता अजमेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही अमित राणा उनकी बेटी नेहा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। वह अक्सर शराब के नशे में नेहा के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। इस घरेलू कलह को सुलझाने के लिए दोनों परिवारों और रिश्तेदारों ने कई बार अमित को समझाया भी था, जिसके बाद वह अपनी गलती मानकर माफी मांग लेता था, लेकिन कुछ दिन बाद उसका व्यवहार फिर वैसा ही हो जाता था। फोन कर बोला— ‘नेहा ने फंदा लगा लिया’, खुद अस्पताल से भागा शिकायतकर्ता के अनुसार, 30 मई 2026 की शाम करीब 5:45 बजे अमित राणा ने नेहा के भाई (अजमेर सिंह के बेटे) आयुष को फोन किया। अमित ने फोन पर कहा कि नेहा ने फंदा लगा लिया है और वह उसे अस्पताल लेकर आया है। सूचना मिलते ही नेहा के मायके पक्ष के लोग आनन-फानन में सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचे, जहां नेहा मृत अवस्था में मिलीं। परिजनों का आरोप है कि नेहा के गले पर चुन्नी के गहरे निशान थे और जैसे ही वे अस्पताल पहुंचे, आरोपी अमित राणा वहां से चुपचाप फरार हो गया। सबूत मिटाने के लिए पत्नी का मोबाइल भी ले गया साथ अजमेर सिंह ने बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी अमित राणा सोची-समझी साजिश के तहत नेहा का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया है, ताकि दोनों के बीच हुई आखिरी बातचीत या चैट जैसे अहम सबूतों को मिटाया जा सके। परिजनों ने जब अमित के मोबाइल पर बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसने पहले कॉल नहीं उठाई और बाद में अपना फोन भी बंद कर लिया। सोमवार को होगा पोस्टमार्टम मायके पक्ष ने नेहा की मौत को पूरी तरह संदिग्ध बताते हुए अमित राणा के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। मृतका के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles