spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल में लड़की से रेप:पेट दर्द के बाद एडमिट हुई थी, बोली- डॉक्टर ने बार-बार संबंध बनाए




कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक (LNJP) अस्पताल में एक नाबालिक लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोप अस्पताल के कंसल्टेंट डॉक्टर पर लगा है। लड़की को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ मल्टीपल टाइम रेप किया। ब्लीडिंग होने के बाद लड़की को इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। यहां लड़की ने सीनियर डॉक्टरों को रेप के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता के साथ अस्पताल में आई थी लड़की अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. उपेंद्र ने बताया कि लड़की 29 मई की सुबह अपने पिता के साथ गांव से अस्पताल आई थी। यहां आरोपी डॉक्टर ने पिता को मेल वार्ड में भर्ती किया। लड़की ने डॉक्टर से पेट दर्द और बाथरूम में जलन की शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे फीमेल वार्ड में भर्ती कर दिया। ब्लीडिंग के बाद वार्ड से इमरजेंसी में शिफ्ट अस्पताल के फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे लड़की को ज्यादा ब्लीडिंग की शिकायत होने पर फीमेल वार्ड से इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। तब लड़की ने खुलासा किया कि OPD में उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न हुआ। अस्पताल की गायनोलॉजिस्ट ने भी मल्टीपल टाइम सेक्सुअल असॉल्ट की बात लिखी है। PMO पद से रिटायर है आरोपी डॉक्टर मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को भेजी गई। आरोपी डॉक्टर प्राइमरी मेडिकल ऑफिसर (PMO) पद से रिटायर्ड हैं और फिलहाल अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर सेवाएं दे रहा है। SHO बोले- पीड़िता के बयान दर्ज करेंगे उधर, केयूके थाना के SHO सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसी आधार पर कार्रवाई होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles