spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अंबाला में सास-बहू पर हमला:पड़ोसियों ने की गाली-गलौज, विरोध करने पर लोहे की खुंडी और ईंटों से पीटा




अंबाला जिले में पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग महिला और उसकी बहू पर हमला कर दिया। घर के सामने गली में काम कर रही सास-बहू से आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर विरोध करने पर लोहे की खुंडी और ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने 6 हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जन्धेड़ी गांव निवासी मीतो देवी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बीते शाम करीब 7:45 बजे वह और उनकी सास तेजो देवी घर का काम कर रही थीं। तभी गली से गुजर रहे पासा राम ने उन्हें देखते ही गालियां देनी शुरू कर दीं। लोहे की खुंडी और ईंटों से किया हमला गालियां सुनकर मीतो की बेटी महक मोबाइल फोन ले आई और घटना की रिकॉर्डिंग करने लगी। यह देखकर पासा राम भड़क गया। उसने मीतो देवी की सास के हाथ से लोहे की खुंडी छीन ली और दोनों महिलाओं को मारना शुरू कर दिया। मीतो देवी के अनुसार, इसके बाद पासा राम की पत्नी गुरनामो देवी, बेटी मुमतेस, नातिन खुशप्रीत और मनप्रीत ने दीवार से ईंटें उखाड़कर उन पर हमला कर दिया। इसी बीच भूपिंदर सिंह भी मौके पर आ गया और उसने भी ईंटें मारीं। महिलाओं को धमकी देकर भागे हमलावर हमले में मीतो देवी की सास के दोनों बाजुओं और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि पासा राम ने लोहे की खुंडी से मीतो देवी के दोनों हाथों पर वार किया। अन्य महिलाओं ने ईंटों से उनके सिर और शरीर पर चोटें पहुंचाईं। इस दौरान मीतो देवी के कानों की सोने की बालियां भी कहीं गिर गईं। आरोपी जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। चोटिल सास-बहू ने तुरंत सीएचसी चौड़मस्तपुर से अपना मेडिकल कराया। उन्होंने 31 मई 2026 को नग्गल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। नग्गल थाना के एएसआई सोनू ने बताया कि मीतो देवी की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 190, 191(3), 115(2), 126(2) और 351(2) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles