spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में घर में घुसकर रेप, रंगेहाथ आरोपी पकड़ा:मुंह दबाकर नाबालिग को शिकार बना रहा था आरोपी, चीख सुनकर पहुंचे मां बाप




फरीदकोट जिले के थाना सादिक के अंतर्गत आते एक गाँव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आधी रात को एक घर में घुसकर साढ़े 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए सादिक पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गाँव मचाकी कलां निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र डिप्टी सिंह के रूप में हुई है। रात एक बजे कमरे से आई आवाज, रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता की माँ ने बताया कि 27 मई की रात करीब 1:00 बजे पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान अचानक कमरे के भीतर से कुछ चीखने की आवाजें आईं। जब महिला की आँख खुली तो उसने देखा कि पास की चारपाई पर सोई हुई उसकी साढ़े 17 साल की बेटी वहाँ मौजूद नहीं थी। आशंका होने पर उसने तुरंत अपने पति को जगाया और दूसरे कमरे में जाकर देखा। वहाँ आरोपी मनप्रीत सिंह उनकी नाबालिग बेटी का मुँह दबाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। माता-पिता को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
नए कानून (BNS) के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सादिक पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (बलात्कार) और 332 (घर में अनधिकृत प्रवेश/House-trespass) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है कोर्ट से रिमांड पर लिया जाएगा थाना सादिक की महिला सब इंस्पेक्टर ने बताया कि कानून के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित नाबालिग लड़की का सरकारी अस्पताल से डॉक्टरों की देखरेख में मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत सिंह को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles