spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में विदेशी नशा तस्कर गिरफ्तार:ऑस्ट्रिया का रहने वाला, तमिलनाडू की कंपनी में करता है जॉब, हिमाचल से लाया सुल्फा




कैथल जिले में एक विदेशी नशा तस्कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑस्ट्रिया का रहने वाला है और अब जिला वलिपुरम तमिलनाडू में रह रहा था। वह तमिलनाडू में एक कम्पनी में प्राइवेट जॉब करता है हिमाचल प्रदेश में अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था। हिमाचल से यह नशीला पदार्थ खरीदकर लाया, ताकि उसे में मुनाफे के साथ बेच सके। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम पूंडरी क्षेत्र में मौजूद थी। वहां टीम को सूचना मिली कि एनएच 152डी पर मोहना पुल के नीचे एक व्यक्ति बैग में नशीला पदार्थ सुल्फा लिए हुए हैं, जो किसी ग्राहक के इंतजार में खड़ा हुआ है। पुलिस टीम उक्त स्थान पर दबिश दी। 1 किलो 85 ग्राम सुल्फा बरामद जहां एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से गांव मोहना की तरफ भागने लगा। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया गया। उस व्यक्ति की पहचान वियना, ऑस्ट्रिया हाल चुहाडी जिला वलिपुरम तमिलनाडू निवासी मनुचेर रशीदी के रूप में हुई। डीएसपी कैथल रमेश चंद्र के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में एक बैग अंदर रखे पॉलीथिन से 1 किलो 85 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ। 2009 से भारत में रह रहा पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह 2009 से भारत में आया हुआ है और तमिलनाडू में अपने परिवार सहित रहता है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए कोर्ट से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles