![]()
गुरुग्राम के सेक्टर-46 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में बुधवार रात आग लग गई। इस घटना में इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसी चार महिलाओं को फायर कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कार्यालय में रात करीब 10:15 बजे अचानक आग लगी। भूतल पर आग लगने के बाद धुआं तेजी से पूरे भवन में फैल गया, जिससे ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग घबरा गए। इमारत के बेसमेंट में एक क्लीनिक संचालित हो रहा था। फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू आग की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और धुएं के बीच फंसी चारों महिलाओं को निकालकर उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। फायर कर्मी सुधीर ने बताया कि टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
Source link
गुरुग्राम में 5 मंजिला इमारत में लगी आग:ग्राउंड फ्लोर पर बने आफिस से भड़की, चार महिलाओं को सुरक्षित निकाला







