spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरिणाणा DGP के टेरिस्ट कॉल नहीं थी बयान पर बवाल:सिरसा MLA लाइव बोले-ये पुलिस की सीरियसनस नहीं, दुष्यंत ने नहीं उठाया था फोन


सिरसा MLA गोकुल सेतिया को अज्ञात नंबर से गाली-गलौज एवं धमकी देने मामले में हरियाणा DGP अजय सिंघल का विधायकों की सिक्योरिटी पर दिया गया बयान विवादों में आ गया है। इस पर विधायक गोकुल सेतिया ने रात्रि को लाइव आकर प्रतिक्रिया दी और वीडियो जारी किया। वीडि

.

वहीं, हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला एवं हिसार सीआईए इंचार्ज पवन कुमार विवाद में दुष्यंत द्वारा फोन नंबर ब्लॉक करने वाले आरोप पर भी DGP अजय सिंघल ने बयान दिया है। इस पर अभी जजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हरियाणा डीजीपी बोले, मैं बोल सकता हूं, पर वो वर्टिकल बन जाएगा। ठीक नहीं होगा। इसकी जांच रिपोर्ट हाई कोर्ट में सबमिट है। उसमें जो करेक्शन देंगे, उसका जवाब देंगे। फोन नंबर ब्लॉक करने के सवाल पर डीजीपी ने कहा, जब मेरा ही अगर फोन नहीं उठा रहे तो इसमें क्या गलत था। मैंने उनको बता दिया था। नंबर ब्लॉक पर डीजीपी मुस्कराते हुए बोले, ये हमारा आपस का था और बातचीत हो गई थी।

डीजीपी अजय सिंघल बयान देते हुए

डीजीपी अजय सिंघल बयान देते हुए

जानिए विधायक सेतिया ने वीडिया में क्या कहा

डीजीपी की स्टेटमेंट से बिलकुल संतुष्ट नहीं : सेतिया

विधायक गोकुल सेतिया मंगलवार रात्रि को लाइव आकर कहा, मैं हरियाणा डीजीपी की प्रेस कांफ्रेंस देख रहा था। सिक्योरिटी को लेकर मीडिया ने सवाल किया, उस पर डीजीपी साहब ने जो स्टेटमेंट दी। मैं उससे बिलकुल संतुष्ट नहीं हूं। डीजीपी साहब ने कहा, जिसने मुझे कॉल कर गाली-गलौज की, वो पुराना जानकार है। बिलकुल गाली-गलौज हुई। आधी रात को 2 बजे किसी का कॉल आए और इस तरह की लैंग्वेज का इम्तेमाल करे तो संभाविक है, उसे इसी हिसाब से व्यक्ति जवाब देगा। मैंने भी दिया।

मैंने भी नहीं कहा कि ये टेरिस्ट कॉल थी

विधायक सेतिया बोले, मुझे पहले पता भी नहीं था कि वह कॉलर आखिर बोल कौन रहा है। दो-तीन कॉल आई। तीसरी कॉल आई तो मैंने वो आखिर रिकॉर्ड किया कि वो इंसान है कौन। सर बात ये हैं कि आपने कहा, कि ये कोई टेरिस्ट कॉल नहीं थी। ये तो मैंने भी नहीं कहा कि ये टेरिस्ट कॉल थी। बेशक ये किसी टेरिस्ट या गैंगस्टर की कॉल नहीं थी।

यहीं बात मैंने कही, आपने कहा, ये मलौट का साथी था। ये कॉलर सिरसा का साथी था। सर, अगर आज इसको गैंगस्टर का एंगल दे दे कि मैं बात को उधर ले जाने की कह रहा हूं। मैं तो लेके ही नहीं गया। हम इसका एंगल क्यों बदले।

जनप्रतिनिधि के साथ ऐसी अभद्रता, पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया : सेतिया

विधायक सेतिया बोले, अगर आज डेढ़ लाख लोगों के प्रतिनिधि को इस प्रकार से उसके साथ अभद्र भाषा में बात करता है तो उस पर पुलिस का क्या स्टैंड हैं। हम ये जानना चाहते हैं। एक एमएलए के साथ इस तरह अभद्रता होगी तो आम आदमी को कोई भी कॉल करके कुछ भी कहेगा।

क्या ये सीरियसनस हमारे पुलिस की है। हमारे लोगों के प्रति। चलो वो साथी हमारा पुराना था। कोई विवाद नहीं था। हम तो एक ही शहर के हैं और कल को ये चीजें हल भी हो सकती है। लेकिन पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया कि कितने लाइटली आज पुलिस ले रही है। क्या इस प्रकार हरियाणा के लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles