spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट पेट्रोल पंप पर विवाद:45 लीटर टंकी में 52 लीटर डीजल भरने का आरोप, ग्राहक ने जांच की मांग की




पठानकोट के एक पेट्रोल पंप पर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब एक कार मालिक ने आरोप लगाया कि उनकी 45 लीटर क्षमता वाली टंकी में 52 लीटर डीजल भर दिया गया। कार मालिक जोनी कलेर ने मौके पर ही इस पर आपत्ति जताई और पंप कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। जोनी कलेर ने बताया कि उनकी गाड़ी की टंकी की वास्तविक क्षमता लगभग 45 लीटर है। इसके बावजूद, पेट्रोल पंप की मशीन पर 52 लीटर डीजल भरे जाने का आंकड़ा देखकर उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पेट्रोल पंप के मैनेजर आरोपों को खारिज किया वहीं, पेट्रोल पंप के मैनेजर अजय ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि ग्राहक को किसी प्रकार का संदेह है, तो वे गाड़ी की टंकी की माप करवा सकते हैं। मैनेजर ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि जांच में मशीन या माप में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो पेट्रोल पंप की ओर से पूरा हर्जाना दिया जाएगा। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक बहस चलती रही। कार ड्राइवर ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच करवाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ग्राहकों को ऐसी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles