spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डेराबस्सी में घग्गर नदी से रातभर अवैध माइनिंग का आरोप:वायरल वीडियो पर ग्रामीण बोले- माफिया फिर सक्रिय हुआ, सख्त कार्रवाई की मांग की




डेराबस्सी क्षेत्र के ककराली गांव के पास घग्गर नदी में रात के समय अवैध माइनिंग का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में विवाद गहरा गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में खुलेआम रेत और गटका (पत्थर) निकाला जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, नदी किनारे देर रात तक ट्रॉलियों की आवाजाही जारी रहती है। उनका दावा है कि रात में दर्जनों ट्रॉलियां कतारों में खड़ी रहती हैं और खनन गतिविधियां लगातार चलती रहती हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि नए माइनिंग अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद माइनिंग माफिया फिर से सक्रिय हो गया है। प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत का आरोप उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि इस पूरे मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत हो सकती है।लोगों का यह भी आरोप है कि वन विभाग की सरकारी भूमि में भी खुदाई की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि अवैध गतिविधियां सामने आती हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles