spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ से पुणे-बेंगलुरु के लिए चलेगी नई फ्लाइट:1 जून से शुरू होगी AIR INDIA की सेवा; पुणे के लिए पहली बार नियमित उड़ान




शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जा रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस आगामी 1 जून से पुणे और बेंगलुरु के लिए नई डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने इन उड़ानों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत चंडीगढ़ और पुणे के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की दैनिक उड़ान संचालित होगी। यह फ्लाइट रात 12:45 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर सुबह करीब 3:10 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में विमान पुणे से तड़के 3:45 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 6:05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यह समर शेड्यूल के तहत चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आधी रात के बाद संचालित होने वाली पहली नियमित फ्लाइट होगी। इससे देर रात यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। बेंगलुरु के लिए बढ़ेगी कनेक्टिविटी चंडीगढ़ और बेंगलुरु के बीच भी हवाई सेवा को और मजबूत किया गया है। नई फ्लाइट सुबह 6:40 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरकर सुबह 9:55 बजे केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल-2, बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट रात 9:15 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर रात 12:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। अब पांच नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स नई सेवा शुरू होने के बाद चंडीगढ़ और बेंगलुरु के बीच प्रतिदिन कुल पांच नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स संचालित होंगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने में मदद मिलेगी। आईटी, कारोबार और शिक्षा क्षेत्र को फायदा नई उड़ानों का सबसे ज्यादा लाभ आईटी सेक्टर, शिक्षा, कारोबार और पर्यटन से जुड़े यात्रियों को मिलेगा। यात्रियों के पास अब यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। फिलहाल चंडीगढ़ और पुणे के बीच केवल इंडिगो एयरलाइंस की एक सीधी उड़ान संचालित होती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई सेवा शुरू होने के बाद इस रूट पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles