spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में फिर चर्चा में MLA सतपाल जांबा का बयान:बोले-कुछ अधिकारियों के खून में भ्रष्टाचार रमा, कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं होती




कैथल में पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आए हैं। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि कुछ ऐसे अधिकारी हैं, जिनके खून में भ्रष्टाचार बिल्कुल रम चुका है। कुत्ते की पूंछ को सीधी करने में अगर 12 साल भी लगा दोगे, तब भी वह सीधी नहीं होगी। पूंडरी के पूर्व बीडीपीओ का उदारण देते हुए उन्होंने कहा कि बीडीपीओ भ्रष्ट अधिकारी रहे। आज उसका परिणाम है कि वे जेल में बंद पड़े हैं। उनके इस बयान का एक वीडियो भी सामने आया है। वे पूंडरी में एक सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे। विधायक ने कहा है कि हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं देगी। बोले-सिस्टम को समझने में लगता है टाइम विधायक ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि सिस्टम को समझने में टाइम लगता है। वे सिस्टम को समझ गए हैं। कहीं अधिकारी प्यार से भी मान जाते हैं तो कहीं तकरार भी होता है। फिर एक्शन से मानते हैं। ऐसा नहीं है कि अधिकारी कहना नहीं मानते। ज्यादातर अधिकारी कहना मानते हैं, लेकिन जो अनसुना करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती है। बोले-सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही वीडियो के बारे में विधायक सतपाल जाम्बा ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। अगर कोई भ्रष्टाचार करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीडीपीओ पर भी इसी प्रकार कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसी आधार पर उन्होंने इस वीडियो में बयान दिया है। रिश्वत मामले में पकड़े गए हैं बीडीपीओ जगजीत सिंह बता दें कि मार्च में एसीबी की टीम ने पूंडरी बीडीपीओ जगजीत सिंह को पांच लाख रुपए की रिश्त लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। आरोप था कि BDPO ने एक मकान गिराने का लेटर जारी किया था। वह शिकायतकर्ता को मकान गिराने की धमकी दे रहा था। इसी के एवज में उसने शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए की डिमांड की। बदसुई गांव के संदीप की शिकायत पर ACB ने BDPO को पकड़ा। संदीप ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2000 के SDM कोर्ट के फैसले के खिलाफ सिविल कोर्ट और कमिश्नर कोर्ट से स्टे होने के बावजूद पंचायत अधिकारी जगजीत सिंह मकान गिराने का दबाव बना रहा था। मकान गिराने के लेटर के बाद संदीप ने जब गुहला BDPO जगजीत सिंह से फोन पर बात की। BDPO ने मकान न गिराने की एवज में 5 लाख की मांग की। BDPO की यह बात संदीप ने रिकॉर्ड कर ली और एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंप दी। उसी आधार पर बीडीपीओ को पकड़ लिया गया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles