spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रतिया में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, 20 के चालान कटे:बिना हेलमेट, नंबर प्लेट व अधूरे कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई




फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस ने रविवार सुबह रतिया के संजय गांधी चौक पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 20 वाहनों के चालान काटे गए और नियम तोड़ने वालों को मौके पर ही हिदायत दी गई। ट्रैफिक इंचार्ज नवाब सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतिका खट्टर के निर्देश पर यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। इन वाहनों के हुए चालान रतिया में लगाए गए नाके पर बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और अधूरे कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। विशेष रूप से बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर भी नजर रखी गई, जिनके नियमों की अनदेखी करने पर चालान किए गए। लोगों को किया गया जागरूक ट्रैफिक इंचार्ज नवाब सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles