![]()
करनाल जिले के तरावड़ी टी-प्वाइंट पर एक ट्रक और टाटा ऐस (छोटा हाथी) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय छोटा हाथी में 20-25 प्रवासी मजदूर अपने परिवारों के साथ सवार थे, जो उत्तर प्रदेश से पंजाब की ओर जा रहे थे। टक्कर में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 5-6 अन्य को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
रविवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक करनाल से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी ट्रक के पीछे पीछे छोटा हाथी भी चल रहा था, जिसमें 20-25 मजदूर मजदूर, महिलाएं और बच्चे सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के बदायूं से होशियारपुर (पंजाब) काम के लिए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, जैसे ही दोनों वाहन तरावड़ी टी-प्वाइंट पर पहुंचे, आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रहा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर ट्रक की साइड में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 5-6 अन्य लोगों को चोटे आई। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वाहन हटाकर यातायात बहाल
हादसे के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु करवाया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया हुआ है। शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
करनाल नेशनल हाईवे सड़क हादसा:ट्रक से टकराया मजदूरों से भरा छोटा हाथी, दो मजदूर गंभीर, 20 से 25 लोग थे सवार







