spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोहना में मेंटेनेंस मैनेजर ने बाप-बेटे से की मारपीट:मेंटेनेंस शुल्क को लेकर विवाद, फ्लैट की बिजली काटी, बिल्डर पर मनमानी का आरोप




गुरुग्राम जिले में सोहना के सेक्टर-4 स्थित एक सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क को लेकर हुए विवाद में एक पिता और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। सिग्नेचर ग्लोबल पार्क सोसाइटी निवासी अशोक कुमार चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल की सुबह उनकी सोसाइटी की मेंटेनेंस एजेंसी ने उनके फ्लैट की बिजली काट दी। बिजली कटने के बाद, अशोक चौधरी मेंटेनेंस कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद मैनेजर हेमंत गुप्ता से बिजली काटने का कारण पूछा। शिकायतकर्ता के अनुसार, मैनेजर ने उनसे बकाया मेंटेनेंस राशि जमा करने को कहा। चौधरी ने पहले बिजली आपूर्ति बहाल करने और बाद में भुगतान का हिसाब करने की बात कही, लेकिन इस पर मैनेजर सहमत नहीं हुआ। आरोप है कि मैनेजर ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने को कहा। बेटे ने वीडियो बनाई तो बाउंसरों ने पीटा आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मैनेजर ने अशोक कुमार चौधरी का गला पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर वहां मौजूद बाउंसर भी आ गए और उन्होंने भी मारपीट की। पीड़ित के बेटे ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू किया, लेकिन बाउंसरों ने उसके साथ भी मारपीट की और वीडियो जबरन डिलीट करवा दिया। घटना की सूचना मिलने पर भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles