अस्पताल के बाहर परिवार के मेंबर।
अमृतसर के जंडियाला गुरु में हमलावरों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वह ट्यूशन से बच्चों को लेने गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने 4 गोलियां चलाईं। इस हमले में कारोबारी को एक गोली लगी, जिससे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
.
फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि नगर कौंसिल चुनाव नजदीक हैं और करोबारी रॉबिन कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की तैयारी कर रहे थे। इसी कारण इस हमले को राजनीतिक रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (पढ़ें पूरी खबर)
लुधियाना में बिजली के पोल से टकराया टैंकर, दो दोस्त दबे

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में एक तेज रफ्तार कैंटर ईस्टमैन चौक के पास हाई वोल्टेज बिजली पोल से टकराया गया। इस हादसे में वहां से गुजर रहे दो दोस्त बिजली के खंभों के नीचे दब गए।
हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की टांग बुरी तरह कुचली गई जबकि दूसरे का पैर कटकर अलग हो गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है।
शिकायतकर्ता अनवर अली निवासी ग्यासपुरा ने बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे वह अपने दोस्त अरुण कुमार को उसके घर छोड़ने पैदल जा रहा था। जब वे ईस्टमैन चौक पार कर रहे थे, तभी उत्तराखंड नंबर के एक कैंटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। (पढ़ें पूरी खबर)







