spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

घरेलू कलह के चलते ही गई टीचर की हत्या:चश्मदीद बोला-पति गालियां दे रहा था, मां कांप रही थी, भाई बोला-मर्डर में परिवार शामिल




हरियाणा के हिसार स्थित सेक्टर 13 में शाम को पति ने टीचर पत्नी की बेरहमी से प्रेस (इस्त्री) से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार टीचर के छाती, सिर, गले और अन्य जगह पर चोट के निशान थे। संभवत मरने से पहले पत्नी ने काफी संघर्ष किया था। टीचर सोनिया की सोनिया (36) की स10 साल पहले सेक्टर 13 के सौरभ आनंद से शादी हुई थी। इस शादी से उनकी 8 साल की बेटी भी है। हत्या से एक दिन पहले बेटी अपनी मौसी के घर गई हुई थी। सोनिया की बहन शालू और भाई सौरभ का कहना है कि दोनों पति-पत्नी में अनबन रहती थी। इसी झगड़े के कारण ही उसकी हत्या की गई है। वहीं हत्या के कुछ घंटे बाद ही एक चश्मदीद अमित सामने आया है। वह पास के ही मकान में रहता है। उसने बताया कि शाम को करीब साढ़े 6 से 7 बजे घर से तेज आवाजें आ रही थीं। कोई अंदर से गालियां निकाल रहा था। मैंने बाइक रोकी तो देखा कि बुजुर्ग महिला दरवाजा पकड़कर कांप रही है। ऊपर मेरा दोस्त रहता है वह किसी को ऊपर बुला रहा था। मुझे लगा परिवार का आपस का झगड़ा है, सुलझ जाएगा। पुलिस बोली-जांच में पति-पत्नी की झगड़ा निकला सिविल लाइन थाना प्रभारी करमजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के झगड़ा का चल रहा है। अभी पति सौरभ आनंद फरार चल रहा है। पुलिस की कई टीमें उसके पीछे लगी हुई हैं। थाना प्रभारी बोले कि अभी जांच चल रही है। मां, जेठ और जेठानी की भूमिका अभी तक सामने नहीं आई है। मृतक सोनिया के भाई सौरभ के बयान हमने लिए हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा हत्या को लेकर और स्थिति स्पष्ट होगी। हम सभी के बयान ले रहे हैं। सोनिया पिता की मौत के बाद उदास रहती थी सोनिया के पिता हरीश पपड़ेजा हिसार के संत नगर में रहते थे। उनका 8 फरवरी 2026 को निधन हुआ था। निधन के बाद से ही सोनिया उदास रहती थी। सोनिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 12 मार्च को एक पोस्ट डाली थी जिसमें उसने लिखा था कि पिता जी आपके बिना जिंदगी बोझ सी लगती है। सोनिया के पिता ने गरीबी में अपने बच्चों को पढ़ाया लिखाया था। वह अब तक संत नगर में किराए के मकान में रहते हैं। पिता ने ही सोनिया का सौरभ के साथ प्रॉपर्टी को देखकर रिश्ता तय किया था ताकि बेटी खुश रहेगी। जानिए सोनिया की मौत के बाद किसने क्या कहा…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles