spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:छापेमारी में 18 बोतल अवैध शराब और हेरोइन बरामद, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज




मोगा जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध शराब और हेरोइन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पहले मामले में, थाना सिटी मोगा पुलिस ने कोटकपूरा बाईपास के नजदीक लिंक रोड कोट ईसे खां पट्टी मुहब्बत क्षेत्र में छापेमारी की। एएसआई सतनाम सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मौके से मोगा निवासी देवी पत्नी गधा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिन पर “लेबल्स 9 वन व्हिस्की, चंडीगढ़” अंकित था। पुलिस ने देवी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 61 के तहत मामला दर्ज किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई दूसरे मामले में, थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। एएसआई वरिंदर कुमार पुलिस पार्टी के साथ गांव बीड़ राऊके के पुल सूआ के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली।सूचना के आधार पर पुलिस ने रणियां निवासी जगमोहन सिंह और नंगल निवासी बलप्रीत सिंह उर्फ निक्का को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी भी करवाई और ड्रग किट की मदद से बरामदगी की पुष्टि की। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मोगा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles