spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अंबाला में कथा सुनने गईं 4 महिलाओं की चेन तोड़ी:लॉकेट कपड़ों में उलझने पर चला पता; सीसीटीवी में दिखीं 3 संदिग्ध महिलाएं, एक व्यक्ति




अंबाला के गोबिंद नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान चार महिलाओं की सोने की चेन चोरी हो गई। चोरों ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। यह घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे हुई, जब मंदिर का हॉल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा था। चोरों ने इसी भीड़ का लाभ उठाया। पीड़ित महिलाओं में गोबिंद नगर की राज कुमारी चावला और प्रिया, दुर्गा नगर की मीना, तथा तृप्ता शामिल हैं। पीड़ित राज कुमारी चावला ने बताया कि अत्यधिक भीड़ के कारण उन्हें तुरंत चोरी का पता नहीं चला। जब उनकी चेन का लॉकेट कपड़ों में उलझ गया, तब उन्हें महसूस हुआ कि उनकी सोने की चेन गायब है। उनके शोर मचाने और अन्य महिलाओं से बात करने पर पता चला कि तीन अन्य महिलाओं की चेन भी चोरी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में तीन संदिग्ध महिलाएं और एक व्यक्ति इस वारदात को अंजाम देते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का अनुमान है कि यह एक बाहरी गिरोह हो सकता है जो भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाता है। महेश नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles