![]()
रेवाड़ी-धारूहेड़ा में निकाय चुनाव और पंचायत उपचुनाव के चलते शहर से गांव तक नशे की तस्करी में बढ़ोतरी देखने को मिली हैै। जिला पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 237 बोतल देशी शराब और बीयर व 5 लीटर कच्ची शराब के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। केस नंबर एक : विशेष अभियान के दौरान डहीना चौकी पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गांव डहिना निवासी आरोपी जितेन्द्र उर्फ टोनी को 5 लीटर कच्ची देशी शराब सहित काबू किया है।क केस नंबर दो : कसौला थाना पुलिस ने गांव नंदरामपुर बास निवासी उमेश कुमार को 72 बोतल बीयर और 47 बोतल अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। केस नंबर तीन : गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने गांव नन्दरामपुर बास निवासी आरोपी सत्यवीर को 20.75 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है। केस नंबर चार : सेक्टर-6 थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश कानपुर के गांव सरगांव बुर्जर निवासी आरोपी श्याम सुंदर को 11 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है। केस नंबर पांच : रामपुरा थाना पुलिस टीम ने रेवाड़ी के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी आरोपी मोहित को 36 बोतल बियर व 22 बोतल देशी शराब सहित काबू किया। केस नंबर छह : रेवाड़ी शहर थाना पुलिस ने मोहल्ला आनंद नगर रेवाड़ी निवासी आरोपी नीरज को 16 बोतल देशी शराब और गांव चिल्हड निवासी नवीन कुमार को 13 बोतल देशी शराब के साथ पकड़ा। एसपी बोले, कानून व्यवस्था सर्वोपरी एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। संदिग्धों पर पुलिस की नजर रहेगी। अवैध रूप से शराब बेचने और पीने वालों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपने पास होने वाली किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की मांग की।
Source link
रेवाड़ी में चुनाव के चलते बढ़ी नशे की तस्करी:चलती भट्ठी और 237 बोतल देशी शराब व बीयर के साथ 7 आरोपी पकड़े







