![]()
रेवाड़ी जिले में 3 मई को नीट परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी संबंध में नोडल अधिकारी और बावल के एसडीएम संजीव कुमार ने बुधवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम संजीव कुमार ने जानकारी दी कि नीट परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रेवाड़ी जिले के 11 निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी। निरीक्षण के दौरान, एसडीएम ने सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट को परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अनुशासन बनाए रखने में मदद एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांति के साथ संपन्न होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में ‘नो व्हीकल जोन’ लागू रहेगा, जहां वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इससे परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति और अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठने की उचित व्यवस्था के निर्देश उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जमा न होने देने के भी निर्देश दिए। साथ ही, सेंटर सुपरिटेंडेंट को अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए परीक्षा केंद्रों के समीप स्वच्छ पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती एसडीएम ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी, और सुव्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया के साथ परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र हुड्डा भी एसडीएम संजीव कुमार के साथ उपस्थित रहे।
Source link
रेवाड़ी में नीट परीक्षा केंद्रों पर SDM का निरीक्षण:सुपरिटेंडेंट को दिए निर्देश; भीड़ जमा पर होगी कार्रवाई; नो-व्हीकल जोन रहेगा लागू







