spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

INLD MLA Aditya Chautala: Women Election Ticket 2029


इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि पार्टी 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी।

.

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण को लेकर भाजपा और विपक्षी पार्टियों में विवाद के बीच डबवाली से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के विधायक आदित्य देवीलाल ने यह बात कही।

दैनिक भास्कर से बातचीत में आदित्य देवीलाल ने कहा- अभी कई विधायक और मंत्री हैं, जो चार से पांच बार जीतकर आए हैं। ये अपनी पत्नियों को आगे लेकर क्यों नहीं आए? जब ये कवरिंग कैंडिटेट अपनी पत्नियों को बनाते हैं, तो उनको फ्रंट कैंडिडेट क्यों नहीं रखते। मैं तो पहली बार चुनाव जीत कर पहुंचा हूं। अनिल विज साहब की तो घरवाली नहीं है, होती तो वह जरूर अपनी सीट से उन्हें लड़ाते।

बोले- हरियाणा में 50 प्रतिशत आरक्षण मिले

आदित्य देवीलाल ने 2003 की उस मुलाकात का भी जिक्र किया, जब उनके दादा और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात कर महिलाओं को 33% आरक्षण देने की मांग उठाई थी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में करीब 48 प्रतिशत महिला वोटर हैं, इसलिए आरक्षण 33 प्रतिशत के बजाय 50 प्रतिशत होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे पर बिल के जरिए राजनीति कर रही है। उनका कहना है कि जो बिल 2023 में लागू हो चुका है, उसे सही तरीके से लागू किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को अभी महिलाओं की ताकत का पूरा अंदाजा नहीं है।

आदित्य देवीलाल के बयान के क्या मायने?

1. महिला वोटर को ध्यान में रखना हरियाणा में महिला वोटर तेजी से बढ़ रही हैं। कई बार उनकी वोटिंग पुरुषों के बराबर रहती है। ऐसे में 33% टिकट देने की बात महिलाओं को आकर्षित करने की कोशिश मानी जा रही है।

2. पार्टी की नई इमेज बनाना INLD को अब तक एक पारंपरिक और खास वर्ग की पार्टी माना जाता रहा है। यह फैसला पार्टी को आधुनिक और प्रगतिशील दिखाने की कोशिश है, ताकि युवा और महिला वोटर जुड़ सकें।

3. नई पीढ़ी को आगे लाने का संकेत खुद चुनाव न लड़ने की बात करना यह दिखाता है कि पार्टी अब नई पीढ़ी और महिलाओं को मौका देना चाहती है।

4. 2029 के लिए तैयारी 2029 के चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन अभी से ऐसी घोषणा करना दिखाता है कि पार्टी लंबे समय की योजना बना रही है और माहौल तैयार कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles