![]()
रोहतक जिले के गांव खेड़ी साध के पास खेतों के अंदर गेंहू के फानों में आग लग गई। आग लगने के कारण करीब 20 एकड़ से अधिक जगह में फान जलकर राख हो गए। वहीं, मौके पर कोई फायर ब्रिगेड की टीम भी नहीं पहुंची और ना ही कोई किसान नजर आया। गांव खेड़ी साध के पास खेतों में लगी आग के कारण धुंए का गुबार देखने को मिला। धुंए के कारण वहां से गुजरना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। वहीं, खेत में लगी आग सड़क किनारे तक पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी रही। हालांकि, कोई जान हानि नहीं हुई। खेतों से 200 मीटर दूर है प्राइवेट अस्पताल गांव खेड़ी साध के पास खेतों में जहां आग लगी थी, वहीं 200 मीटर दूर ही एक प्राइवेट अस्पताल है। जिसमें मरीज कई भर्ती बताए जा रहे हैं। इस अस्पताल में रोजाना सैकड़ों लोग इलाज के लिए आते हैं। खेतों में लगी आग के धुंए से मरीजों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड की नहीं पहुंची टीम खेतों में लगी आग के दौरान कोई किसान मौके पर नजर नहीं आया। खेतों के अंदर दूर तक राख नजर आ रही थी, जो सड़क किनारे हरे पेड़ों तक पहुंची हुई थी। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण आग ने कई एकड़ खेतों में फानों को जलाकर राख कर दिया।
Source link
रोहतक के खेतों में आग, 20 एकड़ में फाने जले:मौके पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड; कुछ दूरी पर प्राइवेट अस्पताल







