spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में आग लगने से घर की छत गिरी:सारा सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसा; बच्चे समेत 2 महिलाएं सुरक्षित




हांसी जिले के ढाणी केंदू गांव में मंगलवार शाम एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में मकान की छत गिर गई और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद 3 साल के बच्चे समेत 2 महिलाएं और अन्य बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए। आग लगने वाले कमरे के पास ही रसोई में गैस सिलेंडर रखा था। पड़ोसियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पड़ोसियों ने फोन करके दी सूचना पीड़ित रामनिवास सैनी, जो रंग-रोगन का काम करते हैं, ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे वे काम पर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर घर में आग लगने की सूचना दी। रामनिवास तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। घर में रखा सामान जला रामनिवास के अनुसार, आग ने कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा कूलर, तीन पंखे, वाशिंग मशीन, पानी की मोटर सहित अन्य घरेलू सामान और रंग-रोगन का सारा उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की तेज लपटों से दूसरे कमरों को भी नुकसान पहुंचा। प्रशासन से की मुआवजे की मांग ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे पूरे मोहल्ले में भय का माहौल बन गया था। पीड़ित परिवार ने अब प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles