spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल की स्कूटर मार्केट में व्यक्ति की मौत:बैठे हुए अचानक गिरा, पास में नहीं मिला कोई दस्तावेज




करनाल की स्कूटर मार्किट में एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बाजार में बैठा हुआ था, तभी अचानक उसकी हालत खराब हुई और वह जमीन पर गिर पड़ा। गर्मी से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस में भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। अचानक बिगड़ी तबीयत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यक्ति काफी देर से मार्किट में बैठा हुआ था। अचानक ही वह गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे संभालने की कोशिश की तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास ऐसा कोई भी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही साफ होगा मौत का कारण एएसआई नरेश के अनुसार, व्यक्ति गर्मी में बैठा हुआ था और अचानक उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। शव को करनाल के मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया गया है। पहचान के लिए पुलिस कर रही प्रयास पुलिस अब मृतक की पहचान कराने के लिए हरियाणा के सभी थानों में उसकी फोटो भेजने की तैयारी कर रही है। ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान हो सके और परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles