spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कनाडा में ‘फोर ब्रदर्स’ गैंग बेनकाब, 17 पंजाबी अरेस्ट:कारोबारियों को धमकाकर करते थे उगाही, पंजाब से जुड़े तार; होंगे डिपोर्ट




कनाडा में भारतीय मूल के युवाओं द्वारा चलाए जा रहे एक बेहद हिंसक और खतरनाक अंतरराष्ट्रीय वसूली रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पील रीजनल पुलिस ने ‘फोर ब्रदर्स’ गैंग से जुड़े 17 पंजाबियों को अरेस्ट किया है। गिरोह ने कनाडा और अमेरिका के कई शहरों में कारोबारियों को निशाना बनाकर जबरन वसूली, आगजनी और अंधाधुंध गोलीबारी जैसी 24 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों पर कुल 106 गंभीर आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। चूंकि ये सभी गैर-कनाडाई नागरिक हैं, इसलिए अब इन्हें तुरंत भारत डिपोर्ट (देश से बाहर) किए जाने का सामना करना पड़ सकता है। रिहायशी इलाकों में गैंग का आतंक ‘फोर ब्रदर्स’ गैंग का आतंक इस कदर था कि इन्होंने कनाडा के ब्राम्पटन, मिसिसॉगा, ब्रिटिश कोलंबिया और कैलिफोर्निया में व्यापारियों, रेस्टोरेंट मालिकों और ट्रक कंपनियों को निशाना बनाया।/यह रैकेट 24 हिंसक घटनाओं में सीधे तौर पर शामिल था। दहशत फैलाने के लिए गैंग ने रिहायशी इलाकों में चलती गाड़ियों से ताबड़तोड़ फायरिंग की और आगजनी की वारदातों को अंजाम दिया। भारतीय सरगनाओं से जुड़े तार, एक आरोपी है वांटेड पुलिस जांच के अनुसार यह 17 आरोपी अलग-अलग वीजा स्टेटस (जैसे स्टूडेंट या वर्क परमिट) पर कनाडा और अमेरिका में रह रहे थे। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस गैंग के तार सीधे भारत में बैठे सरगनाओं से जुड़े हुए हैं। आरोपियों में से एक अपराधी ऐसा भी है, जो भारत में पहले से ही हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहा है। कहां-कहां से हुई गिरफ्तारियां? गैंग के सदस्य कनाडा और अमेरिका में नेटवर्क चला रहे थे। सबसे ज्यादा 14 आरोपियों को ओंटारियो से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ब्रिटिश कोलंबिया से 2 और कैलिफोर्निया से FBI की मदद से एक आरोपी को दबोचा गया है।
ये आरोपी मुख्य रूप से कनाडा में रहने वाले साउथ एशियन (विशेषकर पंजाबी) मूल के संपन्न कारोबारियों को अपना शिकार बनाते थे ताकि वे बदनामी और डर के मारे पुलिस के पास न जाएं। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच है। गिरफ्तार आरोपियों की सूची -इकबाल सिंह भगड़िया (25 वर्ष) -रविंदर सिंह (25 वर्ष) -दिलावरप्रीत सिंह (26 वर्ष) -प्रभदीप सोहल (22 वर्ष) -अजयदीप सिंह (29 वर्ष) -राजन सिंह (28 वर्ष) -आकाशदीप सिंह (24 वर्ष) -जशनबीर सिंह (21 वर्ष) -प्रतापबीर घुम्मन (22 वर्ष) -नवरूप सिंह (24 वर्ष) -मोहिंदर सिंह (30 वर्ष) -मनदीप सिंह (21 वर्ष) -अमृतजोत सिंह (22 वर्ष) -जशनप्रीत सिंह (22 वर्ष) -गौतम -सुखविंदर सिंह
-गुनीत सख्त कार्रवाई की तैयारी में कनाडा सरकार इस बड़ी कामयाबी के बाद कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियां इन आरोपियों पर सख्त रुख अपना रही हैं। पुलिस और सीबीएसए मिलकर इन सभी के वीजा स्टेटस को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। अदालती कार्रवाई पूरी होते ही सभी को डिपोर्ट कर भारत वापस भेज दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles