![]()
हिसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत AVT स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 7.09 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक एक्टिवा स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार AVT स्टाफ प्रभारी SI धर्मबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग पर थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दो संदिग्ध युवकों को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके पास से हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर उर्फ सीमु निवासी बीरबल नगर नरवाना (जींद), हाल निवासी गांव खेदड़ (हिसार) तथा अमन उर्फ गैल निवासी गांव खेदड़ (हिसार) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना बरवाला में मुकदमा नंबर 170, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को धारा 21B, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। समीर उर्फ सीमु के खिलाफ थाना बरवाला में पहले से ही लड़ाई-झगड़ा, लूट तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अमन उर्फ गैल के खिलाफ पानीपत और बरवाला में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस इतना ही नहीं, अमन बरवाला थाना के एक पुराने मामले में वांछित भी चल रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे नशा तस्करी के नेटवर्क की मुख्य कड़ियों तक पहुंचने की उम्मीद है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link







