हरियाणा की कैबिनेट मीटिंग आज सिविल सचिवालय में बुलाई गई है। इस मीटिंग की अध्यक्षता सीएम नायब सैनी करेंगे। मीटिंग में करीब 13 एजेंडे रखे जाएंगे, जिसमें पूरी कैबिनेट चर्चा करेगी। बताया जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सीएम अपनी कैबिनेट मीटिंग में मुहर भी लगाएंगे। सूत्रों की मानें तो नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के घर के पीनल रेंट को माफ करने पर भी चर्चा की जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मीटिंग में कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी शामिल होंगे। दरअसल, विज पिछले दो महीने से अधिक समय से दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के बाद घर में ही रेस्ट कर रहे थे और ऑफिस की फाइलों को निपटा रहे थे। वह राज्यसभा चुनाव में अपना वोट करने के लिए भी व्हील चेयर पर आए थे। हालांकि अब उनके पैरों का प्लास्टर कट गया है, लेकिन डॉक्टरों ने एहतियात बरतने की सलाह दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें