![]()
हरियाणा के रोहतक में ACB ने कृषि विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। डिप्टी डॉयरेक्टर ने उर्वरक लाइसेंस दिलाने के नाम पर एक लाख रुपए की डिमांड की थी। आरोपी 50 हजार रुपए पहले ही ले चुका था, जबकि 50 हजार रुपए की और मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर व्यक्ति ने मामले की शिकायत रोहतक ACB से कर दी। टीम ने ट्रैप बिछाकर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डिप्टी डॉयरेक्टर के खिलाफ थाना एसीबी रोहतक में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की गई है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।
Source link







