![]()
समस्तीपुर में निजी स्कूल वाहन ने 7 साल के बच्चे को रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। मृतक सगमा चैता दक्षिणी वार्ड-10 निवासी नीरज राय का बेटा अभिषेक कुमार है। मृतक के नाना मुकेश कुमार ने बताया कि अभिषेक अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान एक निजी स्कूल का वाहन दरवाजे के सामने बैक हो रहा था। वाहन के पिछले हिस्से के नीचे दबने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। घटना अंगार थाना क्षेत्र की है। चालक को तलाश रही पुलिस आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गए। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर जीवछ कुमार ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अंगार थाने के पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृत बच्चे का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश कर रही है।
भाई-बहन में छोटा था मृतक के नाना मुकेश कुमार ने यह भी बताया कि अभिषेक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता नीरज राय कैंसर से पीड़ित हैं और पिछले कई सालों से उनका इलाज चल रहा है। वर्तमान में वे कैंसर के अंतिम चरण में हैं और एम्स में भर्ती हैं।
मां-पिता का इंतजार अंगार थाना प्रभारी हिमांशु कुमार ने बताया कि एक बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। सदर अस्पताल में पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। मृत बच्चे का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृत बच्चे के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार मृत बच्चे का शव माता-पिता के आने तक के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। माता-पिता के आने के बाद ही बच्चे के शव का दास संस्कार किया जाएगा।
Source link







