![]()
लखनऊ में शादी सीजन से पहले कैटरिंग कारोबारियों की सबसे बड़ी परेशानी—कमर्शियल गैस सिलेंडर—को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। बुधवार को उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से मिला और अपनी समस्या विस्तार से रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 15 अप्रैल से वैवाहिक समारोहों की सहालग शुरू हो रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में कार्यक्रम तय हैं, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से कारोबार प्रभावित होने का खतरा है। व्यापारियों ने इसे न सिर्फ व्यापार, बल्कि आम लोगों की प्रतिष्ठा से जुड़ा मुद्दा बताया। शादी सीजन में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने अपर जिलाधिकारी (खाद्य एवं आपूर्ति) ज्योति गौतम से मांग की कि शादी सीजन में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी समारोह में बाधा न आए।इस पर अपर जिलाधिकारी ज्योति गौतम ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शादी समारोहों में गैस की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कैटरर्स या जिन परिवारों में शादी है, वे शादी कार्ड और ऑर्डर बुकिंग के प्रपत्र के साथ जिला आपूर्ति कार्यालय या उनके कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। शादी समारोह बिना किसी परेशानी के संपन्न हो उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग के अनुसार संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देश भेजकर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। इससे शादी समारोह बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सकेंगे।बैठक में व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें चेयरमैन राघवेंद्र चौधरी, अध्यक्ष संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, आयुष पांडे और संजीव सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Source link







