![]()
मोहाली के पॉश इलाके फेज-7 में मंगलवार को एक बंद कोठी में चोरी करने घुसे चोर को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। चोर इतना शातिर था कि पुलिस के आने पर वह कमरे के अंदर रखे एक कपबोर्ड (अलमारी) में छिप गया, लेकिन मोहल्ले वालों की सतर्कता के आगे उसकी एक न चली। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। NRIs की है कोठी, केयरटेकर गया था बाहर जानकारी के अनुसार, फेज-7 स्थित यह कोठी पिछले कुछ समय से बंद पड़ी है। इसके मालिक विदेश (NRI) में रहते हैं। घर की देखभाल के लिए एक केयरटेकर रखा गया है, जो घटना के समय किसी काम से बाहर गया हुआ था। कोठी को सूना देख चोर दीवार फांदकर अंदर दाखिल हो गया। पड़ोसियों को हुआ शक, चारों तरफ से घेरा पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब कोठी के अंदर कुछ संदिग्ध हलचल देखी, तो उन्हें तुरंत खतरे का अहसास हुआ। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और कोठी को चारों तरफ से घेर लिया ताकि चोर भाग न सके। स्थानीय पार्षद बलराज कोर धालीवाल ने बताया कि हमें जैसे ही पता चला कि कोई अंदर घुसा है, हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। हमने पुलिस को फोन किया और जब तक पुलिस नहीं आई, हम गेट पर डटे रहे। वीडियो आया सामने, अलमारी से निकला चोर घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और स्थानीय लोग कमरे की तलाशी लेते दिख रहे हैं। जब कमरे के अंदर रखे कपबोर्ड को खोला गया, तो चोर उसके अंदर दुबक कर बैठा मिला। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चोर को काबू कर थाने ले गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।
Source link







