मोगा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बधनी कलां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर से सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की हैं। बता दे कि यह कार्रवाई लोपो के पास की गई, जब पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया कि एएसआई बलवीर सिंह को एक मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि दो व्यक्ति नशीले पदार्थों के साथ इलाके में मौजूद हैं। मुखबिर से मिली जानकारी पर कार्रवाई इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी राजा पत्ती, दौधर शर्की (जिला मोगा) और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी गांव लोपो के रूप में हुई है। हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर नंबर 52, एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21, 22, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 6 ग्राम हेरोइन और 40 सफेद रंग की नशीली गोलियां मिलीं। यह बरामदगी नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि वे ये नशीले पदार्थ कहां से प्राप्त करते थे और किन लोगों को इनकी सप्लाई करते थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें