IPL मैच में सट्टेबाजी करने वाले एक गैंग को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गैंग IPL के मैच में एक स्थान पर बैठकर सट्टेबाजी करते थे। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भाजपा का एक नेता भी है। औरंगाबाद से की गिरफ्तारी सीओ सिटी आशना चौधरी को सूचना मिली कि आईपीएल मैच में जिले में सट्टेबाजी का खेल चल रहा है। सूचना पर सीओ सिटी ने गोपनीय टीम लगाई। इसके बाद पता चला कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में स्थित शिवधाम कॉलोनी में स्थित लक्की सैनी के घर पर कुछ लोग बैठकर IPL मैच में सट्टेबाजी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 6 लोगों को लिया हिरासत में पुलिस टीम को मौके पर आदिल पुत्र अब्दुल सलाम उम्र 35 वर्ष,रिजवान पुत्र फारुख उम्र 28 वर्ष,किशोर पुत्र गोकुल चंद्र उम्र 40 वर्ष,मुकेश कुमार पुत्र भगवान दास उम्र 32 वर्ष,बांके बिहारी पुत्र श्याम सुंदर उम्र 43 वर्ष और बॉबी पुत्र मोहर सिंह उम्र 28 वर्ष को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों में बांके बिहारी शर्मा भाजपा से जुड़ा हुआ हैं। सदर बाजार मंडल के भाजपा अध्यक्ष लोकेश निषाद ने बताया बांके बिहारी पूर्व में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष थे। यह हुआ बरामद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 11 मोबाइल फोन एक लैपटॉप,एक कैलकुलेटर,3 नोट बुक,2 पेन,चेकबुक और 163530 रुपए नगद बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहर मुकद्दमा दर्ज किया है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें