स्पेन के मैड्रिड में आयोजित रियल मैड्रिड फाउंडेशन वर्ल्ड चैलेंज में भारत की अंडर-12 फुटबॉल टीम ने चैंपियन का खिताब जीता है। गुरुग्राम के कॉन्शिएंट स्पोर्ट्स द्वारा प्रतिनिधित्व की गई इस टीम ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। बता दे कि यह आयोजन रियल मैड्रिड के प्रसिद्ध ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स में हुआ, जिसे दुनिया के शीर्ष युवा फुटबॉल आयोजनों में से एक माना जाता है। कॉन्शिएंट स्पोर्ट्स, जिसकी स्थापना 2010 में हुई थी, पिछले 15 वर्षों से भारत में आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल ट्रेनिंग को बढ़ावा दे रहा है। संस्था बच्चों का कर रही सर्वांगीण विकास संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासित कोचिंग और वैश्विक एक्सपोजर पर केंद्रित है। 2024 में रियल मैड्रिड फाउंडेशन के साथ साझेदारी के बाद, यह कार्यक्रम देशभर में 7,000 से अधिक युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहा है। अंडर-12 टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया टूर्नामेंट में भारत की अंडर-12 टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने ब्राजील को 3-0 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह पहली बार है जब किसी भारतीय टीम ने इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय ग्रासरूट टूर्नामेंट में खिताब हासिल किया है, जिससे भारतीय फुटबॉल को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है। 80 से अधिक टीमों ने लिया भाग ईस्टर सप्ताह के दौरान आयोजित इस टूर्नामेंट में अंडर-10, अंडर-12 और अंडर-14 श्रेणियों में 80 से अधिक टीमों और 1,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों को उन्हीं मैदानों पर खेलने का अवसर प्रदान करता है, जहां किलियन एम्बाप्पे और विनिसियस जूनियर जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं। अंडर-14 टीम ने भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया भारत की अंडर-14 टीम ने भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। उन्हें इटली के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीमों ने स्पेन, जर्मनी, ब्राजील, उरुग्वे और अमेरिका सहित कई मजबूत टीमों को कड़ी टक्कर दी, जिससे टूर्नामेंट में भारत की मजबूत उपस्थिति दर्ज हुई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें