भादरा के पूर्व विधायक बलवान सिंह पूनिया नहर टूटने पर दौरे पर पहुंचे, इसी दौरान बयान दिया था।

सिरसा के साथ लगते राजस्थान क्षेत्र से भादरा विधानसभा के पूर्व विधायक कामरेड बलवान सिंह पूनिया का विवादित बयान आया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हैं, जिसमें पूर्व विधायक बलवान पूनिया कह रहे हैं कि हरियाणा आलै जूत बजाया पानी दे हैं। अगर जरूरत ना होवै तो

.

पूर्व विधायक कह रहे हैं कि ये हर बार होती है। जब हरियाणा का पानी की जरूरत हो तो पानी दे कोनी, तब लड़नो पड़ै। लड़ने वालों का हाल देख लो, ये वितरिका टूट गई। इस खातिर किसी की जिम्मेदारी तय कर दे तो मौजूदा जनप्रतिनिधि का काम है। जब मैं मौजूदा एमएलए था, पानी कम हो जाता था तो हरियाणा जाता और दांता करते थे या कदै विधानसभा में बोलते था। अब ऐसा है नहीं।

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले पूर्व विधायक पूनिया भादरा क्षेत्र में डाबड़ी सिद्धमुख वितरिका यानी नहर टूटने पर हालात का जायजा लेने गए हुए थे और कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर ये बयान दिया और सियासी कटाक्ष करते हुए काफी कुछ कह गए।

दौरे के दौरान मीडिया में पानी पर हरियाणा को लेकर बयान देते हुए पूर्व विधायक बलवान पूनिया

दौरे के दौरान मीडिया में पानी पर हरियाणा को लेकर बयान देते हुए पूर्व विधायक बलवान पूनिया

लोगों ने कमेंट में लिखा-कितनी बार जूत बजाकर पानी लेकर गया, क्यूं हरियाणा नै बदनाम करै

पूर्व विधायक बलवान पूनिया के इस बयान पर लोगों ने अपनी भड़ास निकालते हुए कमेंट में लिखा- कितनी बार जूत बजाके पानी लेकर गया है हरियाणा से ये तो बता दे, हरियाणा में किसा डैम है, हरियाणा आले पंजाब से ले हैं, आपको पता नहीं पानी पंजाब देता है जाओ बजा लो जूत, राजनीति चमकाने को आम जनता को बेवकूफ बना रहे हो, क्योंकि हरियाणा आले नेताओं से आपके दोस्ताना संबंध है।

कमेंट में लिखा, ड्रामा करन नै रहन दो, हरियाणा आले जूत मान दिया करै, हरियाणा में इतनी कमी लगती है तो अपने बेटे का रिश्ता क्यों किया, ये तो हरियाणा में चुनावी प्रचार करता है।

सिरसा के कुम्हारिया में

सिरसा के कुम्हारिया में

सिरसा में रिश्तेदारी, बेटे की सगाई की

पूर्व विधायक बलवान पूनिया के बेटे शुभम की सगाई सिरसा के कुम्हारिया गांव के सरपंच रूपेश की बेटी दीपाशा से तय हुई है। इसे लेकर हाल ही में कुम्हारिया में सगाई का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें दोनों परिवार शामिल हुए थे। ये परिवार पुराना इनेलो से जुड़ा हुआ है। जल्द ही शादी तय होने वाली है।

फतेहाबाद जाते थे, तब पानी मिलता था

भादरा के पूर्व विधायक बलवान सिंह पूनिया ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, ये हर बार होता है। जब पानी की जरूरत होती है तो हरियाणा देता नहीं। अब फसल कटाई चल रही है और पानी की जरूरत नहीं है। फिर भी नहरें लबालब चल रही है और टूटने से नुकसान भी होता है। यहीं पानी काउंट कर लिया जाता है और आगे समय पर नहीं मिलता।

हम पहले फतेहाबाद-टोहाना एसई के पास जाते थे और उनसे 50-100 क्यूसेक पानी की मांग करते थे। तब वे हरियाणा वाले अफसर पंजाब वालों से बात करते थे और पानी मिलता था। ये तो है कि हरियाणा भी पंजाब से पानी के लिए लड़ता है।

एसवाईएल को लेकर मीटिंग करते हुए हरियाणा सीएम नायब सैनी व पंजाब के सीएम भगवंत मान। फाइल फोटो

एसवाईएल को लेकर मीटिंग करते हुए हरियाणा सीएम नायब सैनी व पंजाब के सीएम भगवंत मान। फाइल फोटो

SYL-भाखड़ा को लेकर हरियाणा-पंजाब में चल रहा विरोधाभास

एसवाईएल और भाखड़ा को लेकर हरियाणा और पंजाब में लंबे से विरोधाभास चल रहा है। एसवाईएल का पानी लेने को लेकर इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला एवं तत्कालीन हजकां

सुप्रीमो रहे कुलदीप बिश्नोई व अन्य लोगाों ने जद्दोजहद की और प्रयास किए। मगर अभी तक पानी नहीं मिला है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी मामला चल रहा है।

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान व हरियाणा के सीएम नायब सैनी के बीच हाल ही में दो से तीन बार मीटिंग हुई, पर बात नहीं बनी। पिछले सीजन में पंजाब ने भाखड़ा का पानी बंद कर दिया था, जिस पर काफी सियासी बवाल हुआ था। नेता व दल एक-दूसरे पर राजनीतिक कटाक्ष कर रहे हैं। अब भाखड़ा डैम से फिर नहर बंदी का ऐलान कर दिया है। अब राजस्थान के पूर्व विधायक पूनिया का भी विवादित बयान आ गया, जिसने पूराने मुद्दे की याद ताजा करा दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें