![]()
पलवल जिले में सीआईए (एवीटी स्टाफ) हथीन की टीम ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीआईए हथीन प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बताया कि उनकी टीम ने लखनाका गांव निवासी आरोपी आजाद को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2025 में कैंप थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक बाइक के साथ पकले भी पकड़ा गया था।
आरोपी गिरफ्तार,बाइक बरामद पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई एक और बाइक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी आजाद ने पहले भी हथीन थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी की थी, जिसे पहले ही बरामद किया जा चुका है। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई इस मामले में राजीव नगर, पलवल निवासी रोहित ने कैंप थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। रोहित ने बताया था कि 12 नवंबर 2025 को दोपहर के समय उसके घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया सीआईए टीम ने खुफिया जानकारी और विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आजाद को गिरफ्तार किया और चोरी की गई बाइक बरामद की। दोनों बरामद बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का अभियान जारी पीएसआई दीपक गुलिया ने कहा कि उनके स्टाफ द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप बाइक चोरी की घटनाओं में कमी आई है।
Source link







