पलवल के कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है। बता दे कि मंगलवार सुबह करी 35 वर्षीय युवक का शव मिला, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। कैंप थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका है और आरोपी फरार हो गए हैं। हत्या कर फेंका गया शव प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव को सबूत मिटाने के उद्देश्य से यहां डाला गया है। चश्मदीद जोगिंदर पाल ने बताया कि घर के बाहर घूमते समय उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की नहीं हो सकी पहचान सूचना पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाकर जांच की गई। मृतक युवक के पास से कोई ऐसा कागजात नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें