पंचकूला के पिंजौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इंजीनियर जिस रूम में रहता था, उसकी दीवारों पर खून से एक मैसेज लिखा है। मैसेज की राइटिंग कुछ क्लियर नहीं है, हालांकि इंजीनियर ने एक लाइन में लिखा- आई एम अनेबल टू कॉल पुलिस। इंजीनियर के रूम में सामान भी बिखरा हुआ मिला है, आशंका जताई जा रही है कि रूम के अंदर कुछ देर तक हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि रूम अंदर से बंद था, इंजीनियर ने चाकू मारकर सुसाइड किया है। कमरे में दिखे संघर्ष के निशान घटना के बाद पुलिस ने जब घटनास्थल का मुआयना किया तो वहां पर संघर्ष के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। पूरे कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। वहीं कमरे में लगा LED टीवी भी फर्श पर पड़ा मिला। ऐसा लग रहा है कि घायलावस्था में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने काफी प्रयास किए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें