नरसिंहपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को गाडरवारा थाना पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने दो ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 54.1 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 40 हजार रुपये है। गाडरवारा पुलिस की कार्रवाई में पहला आरोपी बाबूलाल कौरव (54 वर्ष), निवासी ग्राम बरहटा, गाडरवारा है। उसके पास से 39 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की गई। दूसरा आरोपी वीरेंद्र भाट (36 वर्ष), निवासी ग्राम कौड़िया, गाडरवारा है, जिसके कब्जे से 15.1 ग्राम अवैध स्मैक मिली। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में गाडरवारा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह चौहान, उप निरीक्षक अनिल कुमार भगत, उप निरीक्षक अंकित रावत, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ आरक्षक रूपेंद्र चौबे, आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटेल, दीपक राजपूत, महेंद्र बावरिया, अक्षय श्रीवास्तव, यश मेहरा, मोहन चौरे, सोहेब खान, उत्तम, हरिशंकर, प्रदीप गुप्ता और गीता अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें