खंडवा में नाश्ता एसोसिएशन ने नाश्ते के दामों में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी हैं। अब तक 10 रूपए में मिलने वाला पोहा-समोसा और कचोरी अब 15 रूपए में मिलने लग गई हैं। होटल वालों ने नये रेट आज 7 अप्रैल से लागू कर दिए हैं। जो कि शहर की सभी बड़ी होटलों पर प्रभावशाली हो चुके हैं। प्रसिद्ध लाला जलेबी भंडार के संचालक बादल शर्मा ने बताया कि, दामों में वृद्धि की सबसे बड़ी वजह महंगाई हैं। पिछले 6 साल से नाश्ते के रेट एक जैसे थे, लेकिन अब अचानक से कमर्शियल गैस के दाम बढ़ा दिए गए। कुछ होटल वालों ने भट्टी की ओर रूख किया तो उधर कोयला के दाम बढ़ गए। एक तरफ सोयाबीन तेल के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही हैं। इन्हीं सब चीजों को मद्देनजर रखते हुए भावों में वृद्धि का फैसला लिया गया हैं। इन फूड आइट्मस के दाम बढ़ाए गए



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें