अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोडरमा थाना पुलिस ने बागीतांड के पास से भारी मात्रा में शराब से लदी एक पिकअप वैन जब्त की है। इस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो शराब तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर एक पिकअप वाहन में अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर इलाके में सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस को देखकर भागने लगे थे तस्कर जांच के दौरान जैसे ही संदिग्ध पिकअप वैन बागीतांड के पास पहुंची, पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को पकड़ लिया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि उनके साथ एक एक्सयूवी वाहन भी चल रहा था। वह उन्हें सुरक्षित सीमा पार कराने में मदद कर रहा था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त एक्सयूवी को भी जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि जब्त एक्सयूवी पर उत्तर प्रदेश का पंजीकरण नंबर अंकित है। उस पर पुलिस का लोगो भी लगा हुआ है, जिससे पूरे मामले में कई संदेह उत्पन्न हो गए हैं। रजौली हादसे से जुड़ रहे तार बताया जा रहा है कि यह वही एक्सयूवी है, जिसकी तलाश पुलिस पिछले दो दिनों से कर रही थी। सोमवार को कोडरमा-रजौली मुख्य मार्ग (एनएच-20) पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें करीब 600 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। उस घटना के बाद एक एक्सयूवी वाहन मौके पर पहुंचा था और स्कॉर्पियो में सवार लोगों को लेकर फरार हो गया था। अब ताजा कार्रवाई के बाद दोनों मामलों के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें